*पुलिस ने जुआ खेलते 10 जुआरी को दबोचा, सुनसान मकान को बना रखा था जुए का अड्डा*
छत्तीसगढ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ उजाला)। पुलिस ने जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में जुआ खेल रहे थे। जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम एक लाख 66 हजार रुपये जब्त किया गया है। साथ ही 52 पत्ती ताश भी जब्त किया गया।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस ने पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान मकान में जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1 लाख 66 हजार रुपये जब्त किया गया। जुआरियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- तजिन्दर सिंह भाटिया, उम्र 52 साल निवासी गोमती विहार, रायपुर।
- विकास मोटवानी, उम्र 43 साल निवासी महावीर नगर, रायपुर।
- राज कुमार शुक्ला, उम्र 57 साल निवासी बोरियाखुर्द, रायपुर।
- विजय कुमार अग्रवाल, उम्र 60 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी, रायपुर।
- मुगराज मंगताने, उम्र 63 साल निवासी मोवा, रायपुर।
- विनोद लालवानी, उम्र 52 साल निवासी महावीर नगर, रायपुर।
- संदीप प्रेमचंदानी, उम्र 39 साल निवासी श्याम नगर, रायपुर।
- ब्रिजेश शर्मा, उम्र 59 साल निवासी गांधी नगर गुढियारी, रायपुर।
- मनोज लाल, उम्र 55 साल निवासी पंडरी रायपुर।
- राजेश मंधानी, उम्र 36 साल निवासी खमतराई रायपुर।