बिलासपुर

*कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठे थे पार्षद, आया अज्ञात नंबर से फोन नाम-पता पूछने पर दी सीधे जान से खत्म करने की धमकी, कर्मचारियों में दहशत*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सकरी के पार्षद अमित भारते को अनजान व्यक्ति ने फोन कर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पार्षद ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी हाई स्कूल के पास रहने वाले अमित भारते वार्ड क्रमांक एक के पार्षद हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने कार्यालय में कर्मचारियों राजेंद्र पाठक और सागर मिश्रा के साथ बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:52 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से काल आया। फोन उठाते ही काल करने वाले ने बिना किसी परिचय के मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पार्षद ने जब काल करने वाले से उसका नाम और पता पूछा तो उसने कोई जानकारी नहीं दी और लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा। कुछ देर बाद आरोपित ने फोन काट दिया। घटना से पार्षद और उनके साथ मौजूद कर्मचारी भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद अमित भारते ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button