ब्रेकिंग न्यूज

स्टार्टअप की नई राजधानी बनता इंदौर: ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’ में 50 विजनरी फाउंडर्स का सम्मान


100+ स्टार्टअप्स की ‘रनवे प्रेजेंटेशन’ बनी आकर्षण का केंद्र


परसेप्शन बिल्डिंग और स्मार्ट पीआर पर एक्सपर्ट्स ने दिए सफलता के मंत्र


इंदौर, मई 2026
इंदौर अब सिर्फ व्यापार और स्वच्छता में ही नहीं, बल्कि स्टार्टअप और इनोवेशन की दुनिया में भी तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसी बदलते स्टार्टअप कल्चर और युवा उद्यमियों की ऊर्जा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’, जहां शहर के 50 उभरते स्टार्टअप्स और उनके विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे यूनिक कॉन्सेप्ट के जरिए अपने आइडियाज, ब्रांड और इनोवेशन को पेश किया। यह आयोजन न सिर्फ सम्मान समारोह रहा, बल्कि इंदौर के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत और संभावनाओं का भी बड़ा प्रदर्शन बना।


इस पहल का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार की अहम भूमिका रही। वहीं AIS Signature ने ऑफिशियल पॉवर पार्टनर के रूप में कार्यक्रम को सहयोग दिया।


कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा PR 24×7 के साथ आयोजित विशेष टॉक शो, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग, ब्रांड प्रेजेंस और स्मार्ट पीआर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस सेशन में नए स्टार्टअप फाउंडर्स को यह समझाया गया कि केवल बेहतर प्रोडक्ट बनाना ही काफी नहीं, बल्कि उसकी सही कहानी और प्रभावी प्रस्तुति भी सफलता की कुंजी होती है।
टॉक शो में PR 24×7 की CEO नेहा गौर, नीवक्लाउड और रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने अपने अनुभव साझा किए।


नेहा गौर ने कहा,
“स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। पब्लिक रिलेशंस केवल दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि भरोसा बनाने की नींव है, जो किसी भी ब्रांड को मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखती है।”


वहीं ऑर्बोसिस ग्लोबल के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने कहा,
“हमारा उद्देश्य सिर्फ अवॉर्ड देना नहीं, बल्कि ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां स्थानीय स्टार्टअप्स को वह पहचान और सम्मान मिले जिसके वे हकदार हैं। ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट यह दिखाता है कि अब इनोवेशन ही मध्य भारत की नई पहचान बन रहा है।”
समारोह में टेक्नोलॉजी, फूड, हेल्थ, एजुकेशन, ब्रांडिंग, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल मीडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले 50 स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।


इस आयोजन ने साफ कर दिया कि इंदौर अब सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि देश के उभरते स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button