ब्रेकिंग न्यूज

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले नए मुख्य आयुक्त, संजीव कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आयकर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देशभर में 57 आयकर आयुक्त और महानिदेशक (अन्वेषण) के तबादले किए हैं। केंद्रीय राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य आयुक्त नियुक्त किया गया है।


संजीव कुमार को दिल्ली से स्थानांतरित कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अब तक दिल्ली में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के रूप में कार्यरत थे। छत्तीसगढ़ में यह पद देवरत्न कुमार के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था, जिसे अब भर दिया गया है।


वहीं, CG-MP सर्किल के तहत इंदौर रीजन में भी बदलाव करते हुए तरुण सीम को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस व्यापक फेरबदल को आयकर विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button