छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 42 IAS अफसरों के तबादले, CM सचिवालय से लेकर गृह-ऊर्जा विभाग तक बदलाव

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव को सरकार की प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग के साथ-साथ पावर कंपनी के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निहारिका बारिक को गृह विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम विभागों के शीर्ष स्तर पर बदलाव किए गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन में नई कार्यशैली और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं।











