होली से पहले छत्तीसगढ़ में टूटा शराब बिक्री का रिकॉर्ड, एक दिन में 128 करोड़ से ज्यादा की बिक्री; रायपुर सबसे आगे

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-होली के एक दिन पहले यानी शराब दुकानों के बंद होने से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। राज्य में केवल एक दिन में देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर मिलाकर 128 करोड़ 23 लाख 14 हजार 990 रुपये की बिक्री दर्ज की गई।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस रिकॉर्डतोड़ बिक्री में राजधानी रायपुर सबसे आगे रहा। रायपुर में सिर्फ 3 मार्च को ही 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपये की शराब खरीदी गई, जो राज्य में सर्वाधिक है।
एक दिन में तीनों फॉर्मेट से मिला राजस्व
आबकारी विभाग देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर की बिक्री का अलग-अलग रिकॉर्ड रखता है। तीन मार्च को हुई बिक्री के अनुसार—
देशी शराब: 48 करोड़ 26 लाख 67 हजार 60 रुपये
विदेशी (अंग्रेज़ी) शराब: 63 करोड़ 16 लाख 40 हजार 210 रुपये
बीयर: 16 करोड़ 80 लाख 7 हजार 720 रुपये
इन तीनों को मिलाकर कुल बिक्री 128 करोड़ से अधिक रही, जो राज्य के लिए बड़ी राशि मानी जा रही है।
तीनों श्रेणियों में रायपुर नंबर वन
राज्य के टॉप शहरों के आंकड़ों में दिलचस्प बात यह रही कि देशी, विदेशी और बीयर—तीनों श्रेणियों में रायपुर पहले स्थान पर रहा।
दूसरे स्थान पर दुर्ग और तीसरे स्थान पर बिलासपुर रहा।
देशी शराब में टॉप-10 जिले
रायपुर
दुर्ग
बिलासपुर
बालोद
धमतरी
बलौदा बाजार
जांजगीर-चांपा
बेमेतरा
राजनांदगांव
महासमुंद
विदेशी शराब में टॉप-10
रायपुर
दुर्ग
बिलासपुर
कोरबा
बलौदा बाजार
राजनांदगांव
जांजगीर-चांपा
रायगढ़
बेमेतरा
महासमुंद
बीयर बिक्री में टॉप-10
रायपुर
दुर्ग
बिलासपुर
जांजगीर-चांपा
बलौदा बाजार
कोरबा
राजनांदगांव
रायगढ़
बेमेतरा
बालोद
आदिवासी इलाकों में कम रही बिक्री
राज्य के आदिवासी अंचलों में शराब बिक्री का आंकड़ा अपेक्षाकृत कम रहा।
सरगुजा संभाग के 5 जिलों में: 5 करोड़ 18 लाख 14 हजार 890 रुपये
बस्तर संभाग के 7 जिलों में: 6 करोड़ 29 लाख 51 हजार रुपये
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में सबसे अधिक 1 करोड़ 56 लाख 71 हजार 840 रुपये की बिक्री हुई। वहीं बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1 करोड़ 65 लाख 96 हजार 330 रुपये की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि कांकेर में देशी शराब और बीयर की खपत सबसे अधिक रही।
होली के बाद बिक्री में भारी गिरावट
होली के बाद जब 5 मार्च को शराब दुकानें दोबारा खुलीं तो बिक्री में करीब 61.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
उस दिन बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार रहा—
देशी शराब: 22 करोड़ 35 लाख 86 हजार 220 रुपये
विदेशी शराब: 19 करोड़ 72 लाख 67 हजार 950 रुपये
बीयर: 7 करोड़ 17 लाख 11 हजार 930 रुपये
इसके बावजूद रायपुर बिक्री में पहले और दुर्ग दूसरे स्थान पर बना रहा, जबकि बिलासपुर विदेशी शराब और बीयर में तीसरे स्थान पर रहा।




