ब्रेकिंग न्यूज

किताबों की जादुई दुनिया: जहां हर पन्ना सिखाए नई सीख

किताबों की अनोखी दुनिया
इनाया यादव, कक्षा – तीसरी ‘अ’
बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत
मेरी कल्पना की दुनिया बेहद सुंदर, रंगीन और अनोखी है। एक दिन मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे स्कूल बैग में रखी किताबें आपस में धीरे-धीरे बातें कर रही हों। यह देखकर मैं उत्सुक हो गई और उनकी बातें ध्यान से सुनने लगी।
अंग्रेज़ी की किताब अपने रोचक किस्सों और रंग-बिरंगे चित्रों पर गर्व कर रही थी। तभी आर्ट की किताब मुस्कुराते हुए बोली कि इन चित्रों में असली जान तो वही अपने सुंदर रंगों से भरती है। ईवीएस की किताब ने समझाया कि वह मुझे प्रकृति, पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के बारे में सिखाती है।
गणित की किताब ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह मुझे समस्याओं को सुलझाना और समय का सही उपयोग करना सिखाती है। अंत में हिंदी की किताब ने बड़े प्यार से कहा कि वह मुझे अपनी भाषा, सुंदर कहानियों और अच्छे संस्कारों से जोड़ती है, जिससे मैं अपने विचारों को अच्छी तरह व्यक्त कर पाती हूँ।
इन सभी की बातें सुनकर मुझे एहसास हुआ कि मेरी हर किताब मेरे लिए खास है और हर एक मुझे कुछ नया और महत्वपूर्ण सिखाती है।
सीख:
हमारी कल्पना असीम होती है। हमें हर विषय का सम्मान करना चाहिए और सीखने की इस खूबसूरत दुनिया को खुशी-खुशी अपनाना चाहिए।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button