ब्रेकिंग न्यूज

भारत माला घोटाला: ईडी की दबिश अब कुरुद तक—पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के भाई भूपेंद्र चंद्राकार के ठिकाने पर सुबह-सुबह रेड, कई तहसीलों में मुआवजा घोटाले के आरोप


धमतरी(छत्तीसगढ़ उजाला)-भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले की जांच का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। रायपुर और अभनपुर के बाद अब जांच की आंच धमतरी जिले के कुरुद तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकार के निवास पर छापेमारी की।


जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के तीन गाड़ियों में पहुंचे दर्जनभर से अधिक अधिकारियों ने घर को घेरकर जांच शुरू की। मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है, जिससे किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर-बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।


भूपेंद्र चंद्राकार, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। ED और EOW को मिली शिकायतों में आरोप है कि चंद्राकार ने न केवल अभनपुर, बल्कि अपने करीबी लोगों के माध्यम से विभिन्न तहसीलों में भारतमाला परियोजना के तहत करोड़ों रुपए का मुआवजा दिलवाने में भूमिका निभाई है।


सूत्रों के अनुसार, अभनपुर के कायाबांधा क्षेत्र में भी चंद्राकार को भारी-भरकम मुआवजा मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड तहसीलों में भी उनके करीबियों को करोड़ों रुपए के मुआवजे मिलने के आरोप हैं।


इन सभी मामलों में दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां अब कार्रवाई में जुट गई हैं। फिलहाल ED की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button