ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, अभिषेक अग्रवाल बने संयोजक, बिमलेंद्र तिवारी को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-संगठन के शिक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अभिषेक अग्रवाल को सौंपी है। वहीं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है।

नई कार्यकारिणी में बिमलेंद्र तिवारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

बिमलेंद्र तिवारी ने आदरणीय पवन साय, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन तथा प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी जय कुमार मिश्रा का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम समर्पण, निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button