ब्रेकिंग न्यूज

“संकल्प” बजट 2026–27: युवाओं के सशक्त भविष्य की ठोस आधारशिला – ऋषभ चतुर्वेदी


बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन और रोजगार सृजन की दिशा में एक दूरदर्शी और ठोस दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनाने का स्पष्ट संकल्प प्रस्तुत करता है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 7,09,553 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो 12.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह आर्थिक मजबूती युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा संबल
राज्य सरकार ने Assistance for Competitive Exams (CG ACE) योजना के तहत युवाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है।
उड़ान – NEET, JEE, CLAT
शिखर – UPSC, CGPSC
मंजिल – बैंकिंग, SSC, रेलवे
यह पहल सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की प्रगति में बाधा न बने।
आधुनिक परीक्षा सुविधाएँ और करियर मार्गदर्शन
राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को राज्य में ही उच्च स्तरीय परीक्षा सुविधाएँ मिलेंगी।
मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आवासीय एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर मार्गदर्शन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को सही दिशा और विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त हो सके।
शिक्षा, संस्कृति और नेतृत्व विकास
शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना विकसित हो।
उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के सशक्तिकरण के साथ शासकीय महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
स्टार्टअप, तकनीक और कौशल विकास पर जोर
युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल, स्टार्टअप और नवाचार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन एवं NIPUN मिशन के माध्यम से उद्यमिता, तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग-संगत कौशल प्रदान किए जाएंगे। इन दोनों मिशनों के लिए अगले पांच वर्षों तक प्रति वर्ष न्यूनतम 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
खेल और रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत ग्रामीण स्तर से खेल प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षण और आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण युवाओं की आय में वृद्धि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
औद्योगिक विकास और निवेश
250 करोड़ रुपये की लागत से 23 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 की स्थापना की जाएगी। यह पहल युवाओं को आईटी, स्टार्टअप और विनिर्माण क्षेत्र में व्यापक अवसर प्रदान करेगी।
ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि “GYAN” और “GATI” के बाद “SANKALP” थीम पर आधारित यह बजट स्पष्ट करता है कि राज्य सरकार युवाओं को विकास की धुरी मानती है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के 3 करोड़ नागरिकों—विशेषकर युवाओं—के सपनों को साकार करने का ठोस रोडमैप है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button