ब्रेकिंग न्यूज

*न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, तत्काल पाया गया काबू*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। न्यू कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे आज दोपहर कचरे के एक ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल नियंत्रण के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही अग्निशमन और होम गार्ड का संबंधित अमला मौके पर पहुंचा और आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button