ब्रेकिंग न्यूज

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ CSPDCL में अधीक्षण अभियंताओं के तबादले, तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश

रायपुर, 10 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने अधीक्षण अभियंताओं के तबादले को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधीक्षण अभियंताओं को समान पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


इन अधीक्षण अभियंताओं का हुआ तबादला
तरुण ठाकुर
अधीक्षण अभियंता (भंडार-वृत्त), रायपुर से
कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र), दुर्ग कार्यालय में पदस्थ।
रूपेन्द्र कुमार चन्द्राकर
मुख्य अभियंता (भंडार एवं क्रय), रायपुर कार्यालय से
मुख्य अभियंता (अंबिकापुर क्षेत्र), अंबिकापुर में पदस्थ।
सुरेन्द्र प्रजापति
मुख्य अभियंता (अंबिकापुर क्षेत्र) से
कार्यपालक निदेशक (बिलासपुर क्षेत्र), बिलासपुर में नई जिम्मेदारी।
बाहुबल कुमार जैन
मुख्य अभियंता (परियोजना), रायपुर से
अधीक्षण अभियंता (परियोजना)-वृत्त, बिलासपुर में स्थानांतरित।
व्हीके तिवारी
अधीक्षण अभियंता (परियोजना)-वृत्त, बिलासपुर से
मुख्य अभियंता (परियोजना), रायपुर कार्यालय में पदस्थ किए गए।


कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button