
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर परिसर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सभी बॉयज़ हॉस्टलों के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से काली मंदिर परिसर में किया गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर काली मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं शिव भजनों की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा गाए गए भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और वातावरण शिव आराधना से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। विशेष बात यह रही कि प्रसाद तैयार करने से लेकर वितरण तक की पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों ने संभाली, जिससे आयोजन में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस कार्यक्रम को पूर्ण करने में कमेंटी सदस्य डी.डी. मिश्रा , अंशुमान सिंह, संदीप यादव ,उज्जवल सिंह ,सौरभ भोला ,सर्वज्ञ दुबे , सतेन्द्र नाथ शुक्ला ,रोहित तिवारी सभी छात्रों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।




