पीएम मोदी के आह्वान में साथ आया पीआर 24×7:1 जून से सभी कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’, वार्षिक कार्यक्रम में अब सिर्फ स्वदेशी उपहार

इंदौर/नई दिल्ली, 20 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के आह्वान का असर अब निजी संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में इंदौर स्थित देश की प्रतिष्ठित पब्लिक रिलेशन संस्था PR 24×7 ने 1 जून 2026 से अपने सभी कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
संस्था का मानना है कि इस कदम से रोजाना होने वाले आवागमन में पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी, जिससे ईंधन बचत के साथ-साथ बिजली की खपत में भी कमी आएगी और संकट के समय राष्ट्रहित में सहयोग सुनिश्चित होगा।
इसके साथ ही संस्था ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “उड़ान” में बड़ा बदलाव करते हुए सोने के आभूषणों के रूप में दिए जाने वाले उपहारों को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब कर्मचारियों और प्रतिभागियों को केवल भारत में निर्मित स्वदेशी उत्पाद ही उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। संस्था का कहना है कि यह फैसला “लोकल फॉर वोकल” और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस दूरगामी निर्णय पर बात करते हुए Dr. Atul Malikram ने कहा,“राष्ट्रहित केवल सीमाओं पर खड़े सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और हर संस्था का कर्तव्य है। यदि हम अपने दैनिक व्यवहार में ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाएं, तो यही संकट के समय देश की सबसे बड़ी ताकत बनता है।”
उन्होंने आगे कहा,“वर्क फ्रॉम होम से जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं वार्षिक उत्सव में गोल्ड की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर हम स्थानीय कारीगरों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना चाहते हैं। बदलाव की शुरुआत हमेशा खुद से होती है और हमें उम्मीद है कि हमारी यह छोटी सी पहल समाज में बड़ा सकारात्मक संदेश देगी।”
गौरतलब है कि PR 24×7 पिछले 25 वर्षों से कॉर्पोरेट, सरकारी और विभिन्न क्षेत्रों को पेशेवर पीआर सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था का नेटवर्क देश के टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैला हुआ है, जिससे इसकी पहुंच देशभर में मजबूत मानी जाती है।
मीडिया मॉनिटरिंग, क्राइसिस मैनेजमेंट, ब्रांड पोजिशनिंग और डिजिटल व ट्रेडिशनल पीआर में विशेषज्ञता रखने वाली यह संस्था सामाजिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। अपने सीएसआर विंग “बीइंग रिस्पॉन्सिबल” के माध्यम से संस्था गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान चलाती है, स्ट्रीट वेंडर्स की ब्रांडिंग में सहयोग करती है और इंदौर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन डे-केयर सेंटर का संचालन भी कर रही है।




