ब्रेकिंग न्यूज

*होली से पहले सरकंडा पुलिस एक्शन मूड में, विद्या के मंदिर के पास हुक्का बार, 500 लेकर प्रति घंटा करा रहे थे नशा, संचालक और प्रबंधक सहित 5 गिरफ्तार*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित मकान में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर हुक्का बार के संचालक, मैनेजर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि राजकिशोर नगर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अथर्व पांडेय अपने मकान में हुक्का बार चला रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके से गिरफ्तारी और सामान की जब्ती

मौके पर हुक्का बार का मैनेजर विनित एलानी मिला। हुक्का बार में किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल हुक्का पीते मिले। मौके पर हुक्का पाट, कोल हीटर, हुक्का फ्लेवर और अन्य सामान मिले। इसे जब्त कर युवकों को थाने लाया गया।

युवकों के खिलाफ पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित अथर्व पांडेय अपने मकान में लंबे समय से नाबालिग और युवकों को हुक्का पिला रहा था।

प्रति घंटा वसूली और आरोपियों पर कार्रवाई

हुक्का पिलाने के लिए वह युवकों और नाबालिग से 500 रुपये प्रति घंटा लेता था। हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां तीन ही लोग मिले। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक और मैनेजर समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button