महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को नमन: बीजेपी मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह, वरिष्ठ नेताओं ने अर्पित किए पुष्प

नई दिल्ली। भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के महानायक और ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय, नई दिल्ली में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की मजबूत नींव रखने वाले बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को नमन करते हुए वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश, संगठक श्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री अरुण सिंह, श्री महेन्द्र पांडेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। समानता पर आधारित समाज निर्माण का उनका सपना आज भी देश को दिशा देने वाला प्रकाशस्तंभ है।
समारोह के दौरान डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इन अवसर की तस्वीरें भी कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा साझा की गईं।




