*केंद्रीय जेल में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की मौत, नेशनल हाईवे 30 पर चारामा थाना के सामने परिजनों ने किया चक्का जाम*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर के केंद्रीय जेल रायपुर में हुए निधन के विरोध में आदिवासी समाज आक्रोशित है। शुक्रवार को समाज के लोगों ने नेशनल हाईवे 30 पर चारामा थाना के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।
इस घटना में आदिवासी समाज और परिजनों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजन अब तक शव लेने से इनकार कर रहे हैं। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने भी मृत्यु पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, संभागीय उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला अध्यक्ष मटेश्वर जैन और संरक्षक हरेश चक्रधारी ने कहा कि मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो पिछड़ा वर्ग समाज भी चक्काजाम करने बाध्य होगा।




