ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर में BJP नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट का खुलासा: मॉर्निंग वॉक के दौरान बने थे शिकार, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार सुबह मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हुई, जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। कांग्रेस ने रायपुर में लागू कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाई अलर्ट और वीआईपी मूवमेंट के बावजूद राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधों में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस व्यवस्था केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित होकर रह गई है।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, खासकर तब जब प्रदेश में वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा अलर्ट जारी है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button