ब्रेकिंग न्यूज

नयागांव (मुंबई) में श्री गदाधारी सेवा संस्था का भव्य आयोजन,संगीतमय अखंड रामायण पाठ एवं महाप्रसाद में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


नयागांव, मुंबई।
श्री गदाधारी सेवा संस्था के तत्वावधान में नयागांव, मुंबई में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के उपरांत महाप्रसाद एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शामिल हुए।
इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध वरिष्ठ कवयित्री एवं नीलांबरी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. नीलिमा पांडेय तथा वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार लक्ष्मीकांत मिश्र “कमल नयन” की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था की ओर से दोनों अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण की चर्चा पूरे महाराष्ट्र में हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों दुर्गेश पांडे, ज्ञानेश मिश्रा, सुनील तिवारी, पंकज पांडे एवं जगत यादव का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने तन-मन-धन से समर्पित होकर व्यवस्था संभाली।
अंत में संस्था की ओर से पंकज पांडे ने कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों, सहयोगियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button