*जिले में निरीक्षकों का हुआ तबादला, किशोर केवट बनाए गए सिविल लाइन थाना प्रभारी… जानिए किसको मिली कहां की जवाबदारी*
छत्तीसगढ़ उजाला - प्रतीक सोनी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था क मजबूत करने के लिए पुलिस कप्तान रजनीश सिंह ने जिले के इन थाना प्रभारी का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के बाद अब पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी और भी की सकती है।
प्रस्तावित फेरबदल में जिलों के पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक किशोर केवट को थाना सिरगिट्टी से सिविल लाइन, निरीक्षक अभय सिह बैस को नगर पुलिस अधीक्षक दफ्तर से सिरगिट्टी थाना प्रभारी, निरीक्षक सुम्मत राम साहू को थाना सिविल लाइन से नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा दफ्तर में स्थानांतरण किया गया है।

माना जा रहा था कि एसएसपी ऑफिस में शिकायत सेल में पदस्थ निरीक्षक निलेश पांडेय को सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा रही थी। लेकिन, उनका प्रमोशन डीएसपी के पद पर होने वाला है। प्रमोशन के समय में उन्होंने वीआईपी थाना जाने के लिए तैयार नहीं हुए। लिहाजा, उनकी जगह सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट को एडजेस्ट किया गया है।
दूसरी बार कामयाब हुए अभय
अभय बैस पिछले एक साल से सिरगिट्टी थाना में पोस्टिंग की कोशिश कर रहे थे। पिछली बार एसएसपी रजनेश सिंह ने उनका तबादला आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन किशोर केंवट थाना छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे अभय बैस वहां जॉइन नहीं कर पाए।
इसके बाद अभय बैस ने फिर से प्रयास किया और इस बार उन्हें सफलता मिल गई। एसएसपी ने अब उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है।




