ब्रेकिंग न्यूज

वेदांता का बाल्को मेडिकल सेंटर करेगा निःशुल्क कीहोल सर्जिकल कैंप का आयोजन, प्रख्यात सर्जन डॉ. मुफ्फज़ल लकड़ावाला करेंगे नेतृत्व

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-Medical Research Foundation के तहत संचालित Balco Medical Centre द्वारा 5 से 7 जून 2026 तक नया रायपुर स्थित अस्पताल परिसर में निःशुल्क मेगा लैप्रोस्कोपिक (कीहोल) सर्जिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। 170 बिस्तरों वाला यह अत्याधुनिक गैर-लाभकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ और आसपास के मरीजों को उन्नत सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल करने जा रहा है।


इस विशेष कैंप का नेतृत्व देश के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं बैरियाट्रिक सर्जन Dr. Muffazal Lakdawala करेंगे, जो Sir H. N. Reliance Foundation Hospital में जनरल एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग के निदेशक हैं। वे डाइजेस्टिव हेल्थ इंस्टीट्यूट के संस्थापक भी हैं और अब तक 50 हजार से अधिक सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. लकड़ावाला अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ बीएमसी के चिकित्सकों के सहयोग से मरीजों को आधुनिक सर्जिकल उपचार प्रदान करेंगे।


तीन दिवसीय कैंप के दौरान चयनित मरीजों की कई तरह की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की जाएगी। इनमें गॉलब्लैडर (पित्ताशय) सर्जरी, अपेंडिक्स सर्जरी, हिस्टेरेक्टॉमी, बैरियाट्रिक सर्जरी, फंडोप्लिकेशन और विभिन्न प्रकार के हर्निया रिपेयर शामिल हैं। कीहोल तकनीक के माध्यम से होने वाली इन सर्जरी में छोटे चीरों और आधुनिक कैमरा तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे मरीजों को कम दर्द, तेजी से रिकवरी और अस्पताल में कम समय तक रुकने का लाभ मिलता है।


मरीजों का चयन उनकी चिकित्सीय पात्रता और क्लिनिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। कैंप के तहत परामर्श, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती, इलाज और फॉलो-अप पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इस पूरे आयोजन का खर्च Vedanta Group द्वारा वहन किया जाएगा।


Dr. Bhawna Sirohi, मेडिकल डायरेक्टर, वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन ने कहा कि यह कैंप छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हर्निया और पित्ताशय जैसी सामान्य सर्जरी के लिए कई मरीज लंबे समय तक इंतजार करते हैं या आर्थिक कारणों से इलाज नहीं करा पाते, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।


वहीं Dr. Divakar Pandey, हेड ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, बीएमसी ने बताया कि अस्पताल की टीमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में ऐसे मरीजों की पहचान कर रही हैं, जो संसाधनों और पहुंच की कमी के कारण सर्जरी नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएमसी में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी चिकित्सकीय टीम मौजूद है, जिससे मरीजों को सुरक्षित सर्जरी के साथ बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और फॉलो-अप की सुविधा भी मिल सकेगी।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में अधिकतम 100 सर्जरी की व्यवस्था की गई है, ताकि प्रत्येक मरीज की उचित जांच और सुरक्षित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। मरीजों को पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।


पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए मरीज 8282823333 या 8282824444 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा Balco Medical Centre, सेक्टर-36, उपरवारा, नया रायपुर पहुंचकर सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button