हर्षिता पांडेय बनी छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष, अमन यादव महासचिव:राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश समिति का गठन

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र और महासचिव राकेश ठकरान रहे उपस्थित
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं महासचिव राकेश ठकरान की उपस्थिति में क्वींस क्लब रायपुर में छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की आम सभा सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक के दौरान डॉ. राकेश मिश्र ने देश में बॉक्सिंग की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बैठक में सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न आयोगों/समितियों की घोषणा की गई—
अध्यक्ष: हर्षिता पांडेय
उपाध्यक्ष: रामकुमार टोप्पो, व्यास उमाशंकर, आर. जे. कुशवाहा, अमरजीत छाबड़ा, अनिल लुनकड़
महासचिव: अमन यादव
कोषाध्यक्ष: सौरभ बराड़िया
संयुक्त सचिव:
अंजनेश शुक्ला, प्रणव शंकर साहू, सी.ए. अभिषेक, रमाकांत साहू, श्रीमती नीता नंदा, अंजय भगेल, नीरज शर्मा कालिया
आयोग एवं समितियां
हरबंश कौर – एथलीट्स कमीशन
किशोर योगी – कोचिंग
डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल – मेडिकल
नमिता निकोशे – रिंग ऑफिशियल
करण सोनकर – रजिस्ट्रेशन
दीपिका शौरी – महिला आयोग
अतीत अग्रवाल – प्रेस एवं जनसंपर्क
ओमकार साहू – इक्विपमेंट
रघुराज गरचा – आर्बिट्रेशन
राम नारायण व्यास – इलेक्शन
प्रतीक केव्लानी – मार्केटिंग
आशीष गांजर – शिकायत निवारण
वरिंदर कौर – यौन उत्पीड़न निरोधक समिति
ओंकार बैस – एथिक्स
इंदिरा जैन – प्रो कमीशन
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल को नई दिशा और गति मिलेगी।




