पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापिका एवं प्रेरणास्त्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा जी की नवम पुण्यतिथि पर उतैली में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

डॉ. राकेश मिश्र जी सतना में सेवा का पर्याय बन चुके हैं: स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन
72 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 68 को दी गई मुफ्त में दवाइयां: प्रभा पांडेय
सतना, 15 अप्रैल।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास की संस्थापिका एवं प्रेरणास्त्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा जी की नवम पुण्यतिथि पर बुधवार को उतैली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी पालन, विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता कुशवाहा एवं भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती प्रभा पांडेय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा न्यास की महिला प्रमुख श्रीमती शीलम सैनी ने की।
सर्वप्रथम सेवा न्यास की संस्थापिका एवं प्रेरणास्त्रोत स्व. श्रीमती शांति मिश्रा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर “आपके द्वार–आपका अस्पताल” योजना के अंतर्गत श्रीमती प्रभा पांडेय (जिला महामंत्री, महिला मोर्चा भाजपा) के द्वारा विजय कॉन्वेंट स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उतैली में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
डॉ. राकेश मिश्र जी सेवा का पर्याय बन चुके हैं: स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन
नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी पालन ने कहा कि डॉ. राकेश मिश्र जी ने अपनी माताजी की प्रेरणा से परम पूज्य दद्दा जी के नाम पर सेवा न्यास की स्थापना की। उनके द्वारा संचालित चलता-फिरता निःशुल्क अस्पताल सेवा बस्तियों में रहने वाले वास्तविक जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। अब तक हजारों परिवार इससे लाभान्वित हो चुके हैं और यह सेवा निरंतर जारी है।
सेवा कार्यों में मेरी जहां भी आवश्यकता हो, हमेशा सेवा न्यास के लिए तत्पर हूं: श्रीमती सुनीता कुशवाहा (पार्षद)
वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने कहा कि सेवा कार्यों में जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव सेवा न्यास के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने सेवा न्यास की पूरी टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की माताएं एवं बहनें विशेष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।
72 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 68 को दी गई मुफ्त में दवाइयां: प्रभा पांडेय
भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती प्रभा पांडेय ने बताया कि शिविर में कुल 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 68 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
सेवा न्यास की महिला प्रमुख श्रीमती शीलम सैनी ने जानकारी दी कि शिविर में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें कराईं। जांच के दौरान अधिकांश महिलाओं में बीपी एवं शुगर की समस्या पाई गई। साथ ही बुखार, सर्दी-जुकाम एवं खांसी जैसी मौसमी बीमारियों की दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। उपस्थित लोगों को लू से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ ने किया।
इनकी रही उपस्थिति:
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी पालन, वार्ड पार्षद श्रीमती सुनीता कुशवाहा, प्रभा पांडेय, शीलम सैनी, वंदना बागरी, रश्मि सैनी, अनिल कुमार सैनी, विजय सिंह पटेल, राजेंद्र कुशवाहा, कैलाश पयासी, योगेंद्र सिंह, जय सूर्य सिंह, चंद्रदेव द्विवेदी, श्री राम त्रिपाठी, राजू गुप्ता, दीपक गुप्ता, हेमराज सेन, सेवा न्यास के मीडिया प्रमुख राजेश त्रिपाठी ‘नीलू’ एवं सेवा न्यास के कार्यकर्ता तथा वार्ड 22 के समस्त निवासी समाजसेवी उपस्थित रहे।





