ब्रेकिंग न्यूज

GPM में भाजयुमो को मिला युवा चेहरा: सोहम गौतम बने जिला महाविद्यालय सह-संपर्क प्रमुख

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (GPM) जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पेंड्रा क्षेत्र के सक्रिय एवं ऊर्जावान युवा छात्र नेता सोहम गौतम को भाजयुमो जिला महाविद्यालय सह-संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व — किरण सिंह देव, पवन साय और राहुल टिकरिहा — तथा वरिष्ठ जिला नेतृत्व — लाल जी यादव एवं सिद्धार्थ दुबे — की सहमति से की गई है।


सोहम गौतम की नियुक्ति से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि भाजयुमो जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है।
सोहम गौतम एक सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजयुमो GPM जिले में और अधिक मजबूत होकर उभरेगा। साथ ही, वे युवाओं के बीच संगठन की पकड़ को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button