
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई थीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए संख्या बढ़ाकर 12 से अधिक कर दी गई। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं और राहत-बचाव कार्य सुबह तक जारी रहा।
आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर पानी की आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त इंतजाम किए गए। जानकारी के अनुसार, एम्स अस्पताल रायपुर परिसर से भी पानी लाकर आग पर काबू पाने में इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द स्थिति नियंत्रित की जा सके।




