सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्व. प्रेमलता अग्रवाल को अंतिम नमन: 9 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा व पगड़ी रस्म,

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम उनके निवास स्थल श्रीराम जी वाटिका, मौलश्री विहार, श्रीराम मंदिर के पास, वीआईपी रोड, रायपुर में संपन्न होगा।
स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल का निधन 28 मार्च 2026 को हुआ था। वे राजेंद्र गल्ला भंडार (रामसागर पारा) परिवार की वरिष्ठ सदस्या एवं बिशन लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से समाज एवं परिवार में शोक की लहर है।
वे अपने पीछे एक प्रतिष्ठित एवं भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल एवं आशा (गोंदिया) की स्नेहमयी माताजी थीं।
साथ ही वे पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक, विजय (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा रायपुर), योगेश एवं यशवंत अग्रवाल की पूजनीय चाची थीं।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार ने सभी इष्ट मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।




