ब्रेकिंग न्यूज

MP बृजमोहन अग्रवाल को संसद में बड़ी जिम्मेदारी, ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025’ पर JCP के सदस्य बनाए गए


दिल्ली/रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक महत्वपूर्ण संसदीय दायित्व सौंपा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025’ पर गठित संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament – JCP) का सदस्य नामित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक युगांतकारी कदम है। उन्होंने इसे अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि शिक्षा को मजबूत आधार देने के लिए यह विधेयक देश के भविष्य को नई दिशा देगा।
सांसद अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम है और इस समिति के माध्यम से वह इस दिशा में सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button