ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री से नव-नियुक्त आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, जनसेवा में निष्ठा और पारदर्शिता पर दिया जोर


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आईएएस में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह अवसर जनसेवा के दायरे को व्यापक बनाता है और प्रशासनिक नेतृत्व की नई भूमिका निभाने का मंच प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों की सक्रिय, जवाबदेह और सकारात्मक भूमिका से प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त श्री तीर्थराज अग्रवाल, सुश्री लीना कोसम, श्री बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, श्री सुमित अग्रवाल, श्री संदीप कुमार अग्रवाल, श्री आशीष कुमार टिकरिहा, श्री ऋषभ पाराशर एवं श्री तरुण किरण उपस्थित थे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button