ब्रेकिंग न्यूज

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई पदस्थापना

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से जुड़े अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी कर दी है। इस सूची में विभाग के एक दर्जन अधिकारियों को कार्यवाहक उपसंचालक के पद पर पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापना सौंपी गई है।
शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पदोन्नत अधिकारी आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। निर्धारित समयसीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार —
खीर सागर पटेल को जिला दुर्ग से स्थानांतरित कर बिलासपुर में कार्यवाहक उपसंचालक बनाया गया है।
अंकित गुप्ता को बिलासपुर से जगदलपुर स्थानांतरित किया गया है।
अजीत बघेल को मुंगेली से जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राखी ठाकुर को रायपुर से जशपुर भेजा गया है।
नेमीचंद पटेल को राजनांदगांव से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
रिचा शर्मा को दुर्ग जिले में यथावत रखा गया है।
साधना चन्द्राकर को रायपुर से राजनांदगांव भेजा गया है।
रोशनी राजपूत को रायपुर से महासमुंद स्थानांतरित किया गया है।
कंचन वर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा से रायपुर पदस्थ किया गया है।
राजू कुरें को बेमेतरा से कांकेर भेजा गया है।
विकास कुमार भगत को कोरबा जिले में यथावत रखा गया है।
बृजेन्द्र भारती को रायपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
खाद्य सुरक्षा और औषधि गुणवत्ता पर बढ़ेगा फोकस
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पदोन्नति सूची का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और खाद्य एवं औषधि प्रशासन से जुड़े कार्यों में प्रभावशीलता बढ़ाना है।
खाद्य सुरक्षा, औषधियों की गुणवत्ता, लाइसेंसिंग, निरीक्षण और नियामक कार्यों में इन अधिकारियों की भूमिका अहम मानी जाती है।
समयसीमा में कार्यभार न लेने पर सख्त कार्रवाई
राज्य शासन ने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे अपने अनुभव और दक्षता का उपयोग करते हुए विभागीय कार्यों को गति देंगे। साथ ही शासन ने यह भी साफ कर दिया है कि समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विभाग में तेज हुई हलचल
इस प्रशासनिक निर्णय के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाद्य सुरक्षा और औषधि गुणवत्ता से जुड़े मामलों में निगरानी और सख्ती और बढ़ेगी।
लंबे समय से प्रतीक्षित यह प्रमोशन सूची अब लागू कर दी गई है।


प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button