ब्रेकिंग न्यूज

बजट 2026: टैक्स में राहत, निवेश को रफ्तार; कैंसर की 17 दवाएं, बैटरी और विमान ईंधन सस्ते, किसान-मिडिल क्लास पर खास फोकस


नई दिल्ली(छत्तीसगढ़ उजाला)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट 2026-27 में सरकार ने कर राहत, पूंजीगत निवेश, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक और बुनियादी ढांचे पर बड़ा दांव खेला है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जबकि पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है।
विदेश यात्रा, शिक्षा और इलाज होंगे सस्ते
बजट में आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज पर TCS दर 5% और 20% से घटाकर 2% कर दी गई है। इसके लिए अब किसी न्यूनतम राशि की शर्त नहीं होगी।
इसके साथ ही शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए LRS के तहत TCS को भी 5% से घटाकर 2% किया गया है।
कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों पर राहत
स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देते हुए सरकार ने 17 एंटी-कैंसर दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है। इससे महंगे इलाज का बोझ कम होने की उम्मीद है।
विदेशियों और निवेशकों को टैक्स रिलीफ
भारत में पांच साल तक रहने वाले विदेशी नागरिकों को भारत के बाहर की आय पर टैक्स से छूट दी जाएगी।
क्लाउड और डेटा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं को 2047 तक टैक्स हॉलिडे देने का ऐलान किया गया है।
छोटे टैक्सपेयर्स के लिए आसान सिस्टम
छोटे टैक्सपेयर्स को अब ऑटोमेटेड नियम-आधारित प्रक्रिया से लोअर या निल TDS सर्टिफिकेट मिलेगा।
Form 15G/15H अब डिपॉजिटरीज के माध्यम से सीधे संबंधित कंपनियों तक पहुंचेगा।
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से मिले ब्याज पर अब न आयकर लगेगा और न TDS कटेगा।
नया इनकम टैक्स एक्ट
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। रिटर्न संशोधन की समयसीमा भी इसी तिथि तक बढ़ाई गई है।
किसानों और ग्रामीण भारत पर खास जोर
कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने के लिए किसानों के लिए बहुभाषी AI टूल ‘भारत विस्तार’ लॉन्च किया जाएगा, जिससे खेती से जुड़ी जानकारी और तकनीक आसान होगी।
मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक विकास
उत्तर भारत के लिए NIMHANS 2.0 की स्थापना की जाएगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु–आंध्र प्रदेश सीमा पर बर्ड वॉचिंग ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया है।
आयुष, मेडिकल टूरिज्म और MSME को बढ़ावा
तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित होंगे
पांच मेडिकल टूरिज्म हब्स बनाने में राज्यों को सहयोग
MSME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कोष, जिससे ‘फ्यूचर चैम्पियन’ उद्यमी तैयार किए जाएंगे
इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग
देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
बायोफार्मा क्षेत्र के लिए ‘शक्ति योजना’ के तहत 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित होंगे।
महिलाओं के लिए SHE-Mart
महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए SHE (Self Help Entrepreneur)-Mart की शुरुआत की जाएगी, जो समुदाय आधारित खुदरा केंद्र होंगे।
बाजार की प्रतिक्रिया
बजट के ऐलानों के बीच शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 803 अंक और निफ्टी 289 अंक गिरकर बंद हुआ।
कुल मिलाकर, बजट 2026 को विकास, निवेश, कर सुधार और सामाजिक संतुलन का बजट माना जा रहा है, जिसमें मिडिल क्लास, किसान, उद्योग और निवेशकों सभी के लिए संदेश देने की कोशिश की गई है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button