छत्तीसगढबिलासपुर

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की ओर ऐतिहासिक कदम, छत्तीसगढ़ को मिली कई बड़ी सौगातें
— महर्षि बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो बिलासपुर


बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में युवा शक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रेल कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं कौशल विकास के तहत प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल (महिला छात्रावास) स्थापित करने की घोषणा से छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी।
पर्यटन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देते हुए देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। इससे छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा जैसे पर्यटन क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए कैंसर के इलाज में उपयोग होने वाली 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे राज्य के मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज मिलेगा।
महर्षि बाजपेयी ने बताया कि देश में 3 नए आयुर्वेद कॉलेज और 3 नए फार्मास्यूटिकल शिक्षा संस्थान खोलने की घोषणा की गई है, जिनमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
रेलवे एवं कनेक्टिविटी को लेकर बजट में राज्य के लिए उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। खरसिया–नवा रायपुर–परमलकसा (278 किमी) और रावघाट–जगदलपुर (140 किमी) रेल परियोजनाओं के कार्य को गति देने के लिए पर्याप्त फंड का प्रावधान किया गया है। वहीं अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और तेज होगा।
कृषि एवं ग्रामीण विकास के तहत किसानों के लिए ‘भारत-विस्तार’ नामक बहुभाषी एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी सहित स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह उपलब्ध कराएगा।
इसके साथ ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं।
महर्षि बाजपेयी ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करता है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button