*पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व सीएचएमओ पर एफआईआर दर्ज अब तक नहीं हो सका उधर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती की जॉच अटकी*
छत्तीसगढ़ उजाला

मुंगेली (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले के पूर्व कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व सीएमएचओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश होने के बाद भी अब तक अपराध दर्ज नहीं हो सका उधर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती की जॉच अटकी।

मुंगेली जिले के पूर्व कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने पूर्व सीएमएचओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन इस पूरे मामले में अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, फाइल इस टेबल से उस टेबल घूम रही है, केवल व केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोबी के 3 रिक्त पदों पर 5 भर्ती की गई थी, इस मामले में भी जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है, यू तो कलेक्टर कुंदन कुमार लगातार स्वास्थ्य विभाग की स्थिति सुधार करने पर नजर बनाए हुए हैं लेकिन विभाग की सुस्त चाल के कारण अब तक किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है।




