*गर्मी के मौसम में समुचित पेयजल उपलब्ध कराने बिगड़े हैंडपंपों के सुधार हेतु प्रकोष्ठ का गठन* *जिला, विकासखंड एवं कलस्टरवार अभियंता-तकनीशियन नियुक्त*
छत्तीसगढ़ उजाला

गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़ उजाला)। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिले में गर्मी के मौसम में किसी भी तरह की पेयजल समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए हैंडपंपों के रख रखाव और संधारण कार्य शुरू हो गया है। हैंड पंपो के संधारण के लिए विशेष अभियान के तहत बिगड़े हैंडपंपों के सुधार हेतु प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है।
कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने जिले में शुद्ध पेयजल की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित हो उसके लिए बिगड़े हैण्डपंपों के तत्काल सुधार के लिए पेयजल प्रकोष्ठ का गठन किया है। बिगड़े हैण्डपंपों के तत्काल सुधार के लिए जिला प्रभारी अधिकारी श्री पी.एस. बघेल मोबाईल नम्बर 9425583285 को नियुक्त किया गया है। विकासखंड मरवाही के लिए श्री गुरू प्रसाद साहू उप अभियंता मोबाईल नंबर 9907953677, विकासखण्ड पेण्ड्रा के लिए श्री दिनेश कुमार राठौर उप अभियंता मोबाईल नंबर 9399359993 एवं विकासखण्ड गौरेला के लिए श्री एन एस कंवर उप अभियंता मोबाईल नंबर 9301576591 को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बिगड़े हैडपंपो के सुधार के लिए कलस्टरवार हैण्डपंप तकनीशियन-हेल्पर नियुक्त किए गए हैं। कलस्टर धनपुर के लिए ईतवार सिंह मार्को 9407740322, सिवनी के लिए आशीष भास्कर 9340461999, मरवाही के लिए लक्ष्मीनारायण गेंडरे 6263503855, कोटमीकला के लिए खिलावन सिंह सरोता 9617292111, बसंतपुर के लिए जलेश्वर श्याम 6264421983, केंवची के लिए पंकज धीवर 8817541281, लालपुर के लिए ओमकार प्रसाद बोरखे 9171236082 और सारबहरा कलस्टर के लिए अनिल कुमार 9435362321 है। ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप संबंधी शिकायत के निवारण के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 18002330008 पर कॉल कर सकते हैं।