ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान अब IPS जयंत वैष्णव के हाथ, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी जयंत वैष्णव को सौंप दी है। उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा (SP Security to CM) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुरक्षा का यह महत्वपूर्ण पद पिछले पुलिस फेरबदल के बाद से रिक्त था। तत्कालीन एसपी हरीश राठौर के कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में तबादले के बाद इस पद पर नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब सरकार ने जयंत वैष्णव को यह अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उनके हाथों में दे दी है।

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जयंत वैष्णव तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे।

मुख्यमंत्री सुरक्षा का पद पुलिस विभाग की सबसे संवेदनशील और जिम्मेदार नियुक्तियों में माना जाता है। इस पद पर तैनात अधिकारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट की निगरानी, सुरक्षा प्रबंधन की रणनीति तैयार करने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की अहम जिम्मेदारी निभाता है।

पुलिस महकमे में इस नियुक्ति को हालिया प्रशासनिक पुनर्संरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button