बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने रतीष श्रीवास्तव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संगठन में लंबे समय से निभा रहे थे सक्रिय भूमिका, वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी में रतीष श्रीवास्तव को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। संगठन के इस फैसले का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रतीष श्रीवास्तव लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रतीष श्रीवास्तव के नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके कार्यकाल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर रतीष श्रीवास्तव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
रतीष श्रीवास्तव की नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से बिलासपुर शहर कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



