महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया मदरसा शिक्षक, गांव में जमकर बवाल; रातभर बंधक बनाकर बैठी पंचायत

छत्तीसगढ़ उजाला-बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और सरकारी मदरसे के शिक्षक को कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के हाथ बांधकर उन्हें रातभर बंधक बनाए रखा गया और सुबह पंचायत बुलाने की तैयारी शुरू कर दी गई।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू (36) के रूप में हुई है, जो रमजानपुर स्थित मदरसा इस्तेहादुल मुस्लेमिन में शिक्षक बताया जा रहा है। वहीं महिला की पहचान सीमा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात महिला के घर में दोनों को कथित आपत्तिजनक हालत में देखा गया। इसके बाद गांव के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और हाथ बांधकर चारपाई पर बैठाए रखा। सुबह होते ही गांव में पंचायत बुलाने की तैयारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और मामला चर्चा का विषय बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत की कार्रवाई रोक दी गई और दोनों को सुरक्षित आजमनगर थाने लाया गया।
थाने पहुंचने के बाद महिला ने लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों से पूछताछ की जा रही है और महिला का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पूरे मामले पर शिखर चौधरी ने पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा दोनों को बंधक बनाकर पंचायत करने की सूचना सही पाई गई है। जांच के दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।




