ब्रेकिंग न्यूज

गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य से मचा बवाल, हिंदू संगठनों के विरोध के बीच आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के साथ आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने तखतपुर थाने पहुंचकर मामले में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button