रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में दिनेश देवांगन की शानदार जीत, नई कार्यकारिणी के साथ संभालेंगे कमान

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। मतगणना पूरी होने के बाद दिनेश देवांगन को संघ का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम सामने आते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संघ के उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत पाटस्कर और भारती राठौर को चुना गया है। वहीं राकेश पूरी को सचिव तथा रानी लक्ष्मी साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य पदाधिकारियों में गुणेश निर्मलकर को सह सचिव, नेहा राठौर को सह सचिव (महिला), महेंद्र देवांगन को ग्रंथालय सचिव और योगेश साहू को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव चुना गया है।
इसके अलावा महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित को शामिल किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसुजा और आकाश सोनी को जिम्मेदारी मिली है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा और संघ को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।




