*गौरेला बीईओ की शिकायत निकली फर्जी, शिक्षक अमिताभ चटर्जी ने कहा – षड़यंत्र के तहत बीईओ की छवि धूमिल करने का है प्रयास*
छत्तीसगढ़ उजाला

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़ उजाला)। जीपीएम जिले में बीते दिनों एक मामला काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ था कि एक सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम सिंद्राम के नाम से ज़िला शिक्षा अधिकारी ज़िला जीपीएम को शिकायत कि गई है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी गौरेला डॉ संजीव कुमार शुक्ला के द्वारा जीपीएफ एवं अन्य राशि के बदले सेवानिवृत्त शिक्षक से मोटी रकम रिश्वत के रूप मे वसूल कि गई है, एवं शिकायत पत्र कि पावती को कुछ वेबन्यूज़ मे प्रसारित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ संजीव कुमार शुक्ला को बदनाम किया जा रहा था।

ज़ब यह जानकारी परसराम सिंद्राम को हुई तो उन्होंने डॉ संजीव शुक्ला से संपर्क कर बताया कि उनके द्वारा इस तरह का कोई आरोप या शिकायत नही किया गया गया है बल्कि गौरेला के एक शिक्षक अमिताभ चटर्जी के द्वारा फर्जी तरीके से लेटर टाइप करवाकर इस कार्य को अंजाम दिया गया है। परसराम सिंद्राम द्वारा इस संबंध मे बकायदा हलफनामा भी प्रस्तुत किया गया है कि उनके नाम से अमिताभ चटर्जी द्वारा षड़यंत्र के तहत बीईओ गौरेला कि छवि धूमिल कि गई है जिस संबंध मे शुक्ला बीईओ से बातचीत करने पर कानूनी कार्यवाही करने कि बात कही गई l




