गौरेला पेंड्रा मरवाही

*सड़क पर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले आरक्षक पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

जीपीएम (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आने के बाद बड़ी कार्यवाही की गई है।।थाना गौरेला अंतर्गत चौकी खोड़री में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 91 खगेश्वर मैत्री को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,बीते दिनों ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि संबंधित आरक्षक सड़क पर चलने वाले व्यावसायिक वाहनों से पैसे की मांग करता है। इस मामले का वीडियो भी भी सामने आया था वीडियो में आरक्षक वाहन चालकों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा था। मामले में थाना प्रभारी गौरेला द्वारा प्रस्तुत गोपनीय प्रतिवेदन और प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी ने इसे कर्तव्य के विपरीत आचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में आरक्षक का मुख्यालय रक्षित आरक्षी केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।।।वही पुलिस कप्तान की इस कार्यवाही से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button