ब्रेकिंग न्यूज

छात्रावास अधीक्षकों के हित और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय, प्रीतुराज बिसेन बने अध्यक्ष

जी.पी. एम. (छत्तीसगढ़ उजाला)-जिले में छात्रावास व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ, जिला इकाई गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। शनिवार को आयोजित बैठक में जिलेभर के विभिन्न छात्रावासों में पदस्थ अधीक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें छात्रावासों के संचालन, व्यवस्थाओं में सुधार, तथा अधीक्षकों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संघ के प्रांताध्यक्ष Udesh Singh Tomar के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से Prituraj Singh Bisen को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही Ishwar Dayal Sahu एवं Nidhi Bandhekar को उपाध्यक्ष, Prakash Soni को सचिव तथा Maheshwar Kumar Shrivas को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष Prituraj Singh Bisen ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रावास अधीक्षकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावासों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना तथा वहां रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए न केवल अधीक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा, बल्कि छात्रावासों में गुणवत्ता सुधार के लिए भी निरंतर प्रयास करेगा।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह भरोसा जताया गया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और जिले के छात्रावासों की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button