ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को जमानत देने का आदेश दिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके पश्चात 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इसके बाद से कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और ED की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
शराब घोटाला मामला राज्य की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को कवासी लखमा के लिए बड़ी कानूनी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button