ब्रेकिंग न्यूज

सामाजिक व राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति, वीरेंद्र थवानी का हृदयाघात से निधन


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से लंबे समय तक जुड़े रहे तथा वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निज सचिव के रूप में सेवा दे चुके वीरेंद्र थवानी का दो दिन पूर्व हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं छात्र संगठनों में शोक की लहर व्याप्त है।
वीरेंद्र थवानी एक जिंदादिल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। अपने सौम्य व्यवहार, कार्यकुशलता और सरल स्वभाव के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे।
उनके आकस्मिक निधन को परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति एवं सम्बल प्रदान करें।
दिवंगत वीरेंद्र थवानी का पगड़ी संस्कार दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:30 बजे, सिंधु भवन, देवेंद्र नगर, रायपुर में संपन्न होगा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button