बिलासपुर

*जिले में पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू, 8 निरीक्षक 2 उप-निरीक्षक का तबादला, दो टीआई की लूप लाइन पोस्टिंग*

छत्तीसगढ़ उजाला - प्रतीक सोनी

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में पहली बार नई पुलिसिंग व्यवस्था लागू की गई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सीएसपी और एसडीओपी ऑफिस में इंस्पेक्टर की पदस्थापना की है।

बुधवार को जारी ट्रांसफर आदेश में चकरभाठा टीआई उमेश सााहू और तोरवा टीआई अभय बैस की लूप लाइन पोस्टिंग की गई है। इसके साथ ही 13 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर समेत हवलदार, आरक्षक समेत 33 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

कानून-व्यवस्था में कसावट लाने एसएसपी ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। दो अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 33 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि जिले में पहली बार सीएसपी और एसडीओपी कार्यालयों में निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जिन्हें कानून-व्यवस्था के साथ कार्यालयीन कामकाज की भी जिम्मेदारी दी गई है।

इस ट्रांसफर लिस्ट में विवादित थानेदारों को हटाकर लूप लाइन भेजा गया है। इसमें चकरभाठा टीआई उमेश साहू को हटाकर अजाक थाना भेजा गया है। इसी तरह तोरवा टीआई अभय बैस को हटाकर सरकंडा सीएसपी ऑफिस में पदस्थ किया गया है।

नई पोस्टिंग के तहत इंस्पेक्टर दामोदर मिश्रा को एयरपोर्ट सुरक्षा से हिरीं थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रविशंकर तिवारी को हिरीं से हटाकर एयरपोर्ट सुरक्षा भेजा गया है। एसीसीयू प्रभारी रजनीश सिंह को तोरवा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के तहत अजाक थाना प्रभारी कृष्णचंद्र सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू प्रभारी बनाया गया है। कोनी टीआई भावेश शेंडे को चकरभाठा थाना भेजा गया है।

इसी तरह एसीसीयू में पदस्थ इंस्पेक्टर तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला इंस्पेक्टर राजश्री दामू कोशले को आईयूसीएडब्ल्यू से कोनी थाना प्रभारी बनाया गया है।

कानून-व्यवस्था के लिए नई पहल

इस बार की ट्रांसफर लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि पहली बार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग से निरीक्षकों की पोस्टिंग की गई है। संजय सिंह को सीएसपी कोतवाली कार्यालय में कानून-व्यवस्था निरीक्षक, उत्तम साहू को सिविल लाइन सीएसपी ऑफिस, अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

इनकी जिम्मेदारी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। दावा किया जा रहा है कि नई व्यवस्था से थाना प्रभारियों का कार्यभार कम होगा। इससे वे लंबित मामलों की जांच, आम जनता की शिकायतों की सुनवाई, थाने की व्यवस्थाओं को सुधारने पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस पेट्रोल पंप में भी एसआई को जिम्मेदारी दी है। मोपका चौकी प्रभारी और एसआई ओंकारधर दीवान को यहां प्रभारी बनाया गया है, उनकी जगह एसआई ओमप्रकाश कुर्रे को सिविल लाइन से मोपका चौकी प्रभारी बनाया गया है।

8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक भी बदले

जारी ट्रांसफर आदेश के तहत 8 एएसआई, 4 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें से कुछ को पुलिस लाइन से थाने भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button