ब्रेकिंग न्यूज

पेण्ड्रा में 1 अप्रैल को गूंजेगा ‘त्रिशूल शौर्य’: बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत होंगे मुख्य अतिथि, विराट दीक्षा व यात्रा की जोरदार तैयारी

पेण्ड्रा(छत्तीसगढ़ उजाला)-विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला इकाई गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही द्वारा 1 अप्रैल, बुधवार को पेण्ड्रा में विराट त्रिशूल दीक्षा एवं त्रिशूल शौर्य यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल, पेण्ड्रा के प्रांगण में संपन्न होगा।
इस आयोजन में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया करेंगे।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संयोजक का यह पहला पेण्ड्रा आगमन है, जिसे लेकर संगठन में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियां जिला संयोजक सागर पटेल सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में विश्ववर्धन भट्ट (क्षेत्र संयोजक, भोपाल), शुभम नाग (प्रांत संयोजक, छत्तीसगढ़) की उपस्थिति रहेगी। वहीं विशिष्ट अतिथियों में संत आचार्य राकेश महाराज, स्वामी परमात्मानंद, स्वामी कृष्णप्रपन्नाचार्य महाराज, रामनामी संत, स्वामी महानंद एवं स्वामी केशवानंद सरस्वती शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिशूल दीक्षा के पश्चात मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल से नगर में भव्य त्रिशूल शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर जिलेभर के सनातनियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button