ब्रेकिंग न्यूज

रेलवे में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपी


दुर्ग/भिलाई(छत्तीसगढ़ उजाला)-छावनी थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रीवा में छिपे हुए थे, जहां दबिश देकर पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और भिलाई लाया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली है।
प्रकरण के अनुसार, प्रगति नगर कैंप-1 भिलाई निवासी सरोज पटेल (43) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पायल पांडे और सिद्धुमन उर्फ लाल पांडे ने उनके बेटे पीयूष को रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने खुद को रेलवे विभाग में मजबूत संपर्क होने का दावा करते हुए नियुक्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
आरोपियों की बातों पर विश्वास कर पीड़ित परिवार ने अलग-अलग समय पर कुल 7 लाख रुपये उन्हें सौंप दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो परिवार को ठगी का अहसास हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और अंततः संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी रीवा में छिपे हैं। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से नगद राशि और लेन-देन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने अन्य लोगों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है। यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button