संघर्ष, समर्पण और सफलता: एकलव्य केवट बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही(छत्तीसगढ़ उजाला)-मरवाही क्षेत्र के ऊर्जावान और जुझारू युवा नेता एकलव्य केवट को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
संगठन ने एक बार फिर एकलव्य केवट पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले कई वर्षों से युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण और जमीनी पकड़ उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है।
एकलव्य केवट ने अपने राजनीतिक सफर में मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री और मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इसके अलावा, वे विभिन्न हिंदू संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देते रहे हैं।
उनकी निर्भीक छवि, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें मरवाही का एक मजबूत और लोकप्रिय युवा चेहरा बनाता है।
पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।




