ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला: अनुभवी IAS गणेश शंकर मिश्रा बने राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण में दक्षता को ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय राज्य की विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्य नीति आयोग सरकार की दीर्घकालिक विकास रणनीतियों, नीतिगत ढांचे और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में एक अनुभवी और प्रशासनिक समझ रखने वाले अधिकारी की नियुक्ति से आयोग की कार्यक्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राज्य की नीतिगत दिशा और विकास की गति को नया बल मिलने की संभावना है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button