ब्रेकिंग न्यूज

*होली त्योहार के दिन शराब दुकानों के खुले रहने पर मुख्यमंत्री ने तोड़ी मिडिया के सामने चुप्पी, सीएम के बयान से हुआ स्पष्ट…*

छत्तीसगढ़ उजाला - प्रतीक सोनी

 

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। प्रदेश में आगामी होली त्योहार में शासकीय शराब दुकानों के संचालन पर चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। सीएम विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत में साफ किया है कि होली के दिन ड्राई डे (शुष्क दिवस) यथावत रहेगा और प्रदेश में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री ने साफ साफ मीडिया में बयान दिया है कि ड्राई डे निरस्त नहीं किया गया है और होली वाले दिन ड्राई दे रहेगा ही। बीते दिनों मुख्यमंत्री गिरौदपुरी में बाबा गुरुघासीदास के गुरुगद्दी दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि होली पर शराब बिक्री वर्जित रहेगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले होली पर्व के दौरान शराब दुकानें खुली रखने संबंधी आदेश जारी होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद गरमा गया। कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों ने होली जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व पर शराब दुकानें खोलने का विरोध किया था। इस मुद्दे को लेकर आम लोगों और शराब प्रेमियों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब मुख्यमंत्री के बयान के बाद साफ हो गया है।

प्रशासन ने भी होली के दिन ड्राई डे लागू करने की तैयारी शुरु कर दी है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button