छत्तीसगढ

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस में नाम को लेकर मनन हुआ शुरू…..क्या कांग्रेस से सिंहदेव और भाजपा से आरएसएस से जुड़े व्यक्ति का नाम होगा तय?

छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर…..

 

छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक खेला तेज हो गया हैं। 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि 5 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपना अपना गुणाभाग लगाना शुरू कर दिया है।विधानसभा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सभा की एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है। हालांकि दोनों राजनैतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम हाई-कमान को भेजेंगी और दिल्ली हाईकमान ही इसमें नाम तय करेगा।

कांग्रेस पार्टी में भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर बैठके जारी है। पार्टी के मुताबिक कांग्रेस में जिन नामों की चर्चा जोरों पर है, उनमें कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव शामिल हैं।इसमे टीएस सिंहदेव का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है।लंबे राजनैतिक अनुभव के साथ ही जनता के बीच मे स्वच्छ छवि का फायदा टी एस सिंहदेव को मिल सकता है।इसके साथ ही दिल्ली हाईकमान सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी देने के पक्ष में फैसला कर सकता है।

वहीं भाजपा राज्यसभा में स्थानीय नेताओं को ही प्राथमिकता देने के पक्ष में रही है। वैसे पार्टी हाईकमान अप्रत्याशित फैसला लेता आया है।कही इस बार भाजपा बाहर राज्य से भी किसी का नाम तय कर दे तो इसमें आश्चर्य होने की बात नही होगी।राज्य सभा के एक सदस्य के लिए भाजपा संगठन संभावित दावेदारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच जल्द बैठक होगी, जिसमें क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कुछ नामों पर चर्चा की जाएगी।इसमे किसका नाम इस बैठक में तय होगा इसको लेकर बहुत सी चर्चा राजधानी में चल रही है। पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ और युवा चेहरे भी इसके दावेदार बताए जा रहे हैं।इसके साथ ही आरएसएस से जुड़े व्यक्ति के नाम की भी चर्चा है।वैसे भी छत्तीसगढ़ में आरएसएस की मेंहनत से भाजपा को सत्ता पाने में आसानी होती आई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं और इसी संख्या के आधार पर प्रदेश से राज्यसभा की 5 सीटें निर्धारित हैं। वर्तमान में इन 5 में से 3 सीटों पर सांसदों का कार्यकाल जारी है, जबकि 2 सीटें रिक्त हो रही हैं, जिन पर बहुत जल्द चुनाव होना है। विधानसभा की मौजूदा स्थिति में भाजपा के 54 विधायक, कांग्रेस के 35 विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक हैं।ऐसे समीकरण में राज्यसभा चुनाव संख्या बल को देखते हुए एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button